Breaking Ticker

निष्का सेल्स के दिवाली महा बचत महोत्सव में दो दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी

70 प्रतिशत तक की छूट और आकर्षक ऑफर्स का मिला लाभ, जिलेभर से पहुंचे ग्राहक


शिवपुरी। दीपावली के अवसर पर निष्का सेल्स द्वारा होटल पीएस रेजिडेंसी में 1 एवं 2 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय दिवाली महा बचत महोत्सव का उत्साह के साथ समापन हुआ। महोत्सव में शिवपुरी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। ग्राहकों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपकरणों की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई।

महोत्सव में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, स्मार्टफोन और माइक्रोवेव सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई। इसमें एलजी, सैमसंग, बॉश, ब्लू स्टार, जनरल, क्रॉम्पटन, फिलिप्स और हैवेल्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल रहे। ग्राहकों को चुनिंदा उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट, एक्सचेंज ऑफर, स्पॉट बुकिंग डिस्काउंट, फिक्स्ड प्राइस डील्स और एसी की खरीद पर आकर्षक उपहार दिए गए।

दोनों दिन प्रदर्शनी में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की उपलब्धता और आकर्षक ऑफर्स के चलते लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। ग्राहकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे दीपावली की खरीदारी के लिए बेहतर अवसर बताया। महोत्सव के सफल आयोजन पर निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और स्नेह ही निष्का सेल्स की सबसे बड़ी ताकत है। भविष्य में भी बेहतर उत्पाद, उचित कीमत और आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit