मंदिर के पुजारी अपनी कुटी में सोते रहे
पहले भी 3 बार हो चुकी मंदिर पर चोरी
खनियाधाना नगर व आस पास के क्षेत्र में रोष ब्याप्त
खनियाधाना शिवकांत सोनी :- खनियाधाना अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की कर्मस्थली भूमि सीतापाठा मंदिर जहां चंद्रशेखर आजाद ने अज्ञात बास गुजारा था वही सीतापाठा मंदिर पर आज रात्रि में मंदिर को निशाना बनाते हुये चोरो ने करीब 3 कोंटल बजनी 30 घंटे चोरी कर लिये वही जब सुवह मंदिर के पुजारी को पता लगा तो आस पास के लोगो को बताया और पुलिस को सूचना दी वही पूर्व में भी करीब 4 बार मंदिर में चोरी हो चुकी ओर पुलिस को भी सूचना दी थी पर अभी तक चोर नही पकड़े गए वही आज फिर मंदिर को निशाना बनाते हुये चोरो ने घंटे चोरी कर लिये
पुलिस को मिली सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और जांच पड़ताल की मंदिर के पुजारी से भी पूछतांछ की तो बाबा ने संदेहियों के नाम भी बताय है जिनको पुलिस ने ढूढ़ने के प्रयास तेज कर दिये है पुलिस का कहना है कि हम चोरो को जल्द पकड़ लेंगे









