नई दिल्ली। आज दिल्ली स्थित संचार मंत्रालय पहुंचकर ग्राम पंचायत देहरदा सड़क जूर के उपसरपंच एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष लुकवासा दीपक रघुवंशी ने जन-जन के लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान श्री रघुवंशी ने ग्राम पंचायत देहरदा सड़क जूर में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने हेतु आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भेंट के दौरान उपसरपंच दीपक रघुवंशी को श्रीमंत महाराज का आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे वे अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
अंत में श्री रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— “जय श्रीमंत, तय श्रीमंत”।







