Breaking Ticker

पुलिस अधीक्षक की सर्जरी: रामराजा तिवारी होंगे सतनवाड़ा थाना प्रभारी, वहीं चौहान को तेंदुआ तो सुरेंद्र सिंह को गोवर्धन की कमान

रामराजा तिवारी
शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने ट्रेंनिग पर जाने से पहले तीन थानों के प्रभारियों को बदल दिया है। जिसके चलते तीनो थानों में नए प्रभारी बनाये गए है। पुलिस लाइन में पदस्थ रामराजा तिवारी को सतनवाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। सतनवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया को सतनवाड़ा से पोहरी थाने में पदस्थ किया है। पोहरी में पदस्थ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को तेंदुआ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह यादव को भटनावर चौकी प्रभारी से गोवर्धन थाना प्रभारी बनाया गया है।  इसके साथ ही खनियाधाना थाने में पदस्थ एस ई श्याम सिंह जादौन को भटनावर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सिटी कोतवाली में पदस्थ शिवनाथ सिंह सिकरवार को थानरा चौकी प्रभारी बनाया है।थानरा चोकी प्रभारी अरविंद राजपूत को कोतवाली में पदस्थ किया है। उपनिरीक्षक इला टंडन जो कि विशेष शाखा से निर्भया मोबाइल प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एएसआई हरिशंकर को कोलारस से चौकी अमोलपठा भेजा है। एएस आई जगदीश बंजारा को बैराड़ से छर्च थाने में पदस्थ किया है। लोकनाथ भगत को पुलिस लाइन से फिजिकल थाने भेजा है। इसके साथ ही राजेन्द्र यादव को पुलिस लाइन से इंदार थाने में पदस्थ किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit