Breaking Ticker

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रूचि न लेने पर 4 पटवारियों का कटेगा दो दिन का वेतन

शिवपुरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की जानकारी पोर्टल पर अपेक्षा के अनुरूप अपलोड न किए जाने और इस कार्य में रूचि न लेने पर शिवपुरी अनुभाग के 4 पटवारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए है। 
अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने इस संबंध में जारी आदेश में हल्का नम्बर 70 के पटवारी बाल गोविंद शर्मा, 49 करमाजकला के पटवारी आशीष कुशवाह, 26 खजुरी की श्रीमती ममता शर्मा और 32 खौरघार के पटवारी गोपाल प्रधान का 26 एवं 27 जून 2019 को अकार्य दिवस मानते हुए दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit