शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर, एस डी ओ पी पोहरी राकेश व्यास के निर्देशन में थाना प्रभारी बैराड़ आलोकसिंह भदौरिया के नेतृत्व में उनि. सुदर्शन कुमार, प्रआर. 898 विजय कुमार, प्रआर. 53 रंजीत चौधरी, आर. 729 वीरेन्द्रसिंह, आर. 188 अरमान खान द्वारा थाना बैराड़ के स्थायी वारंटी दिलीप पिता मुला बाथम उम्र 30 साल नि बरोड़ रोड जो माननीय विशेष न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्र. 333/17 एवं माननीय जेएमएफसी पोहरी के प्रकरण क्रं. 207/17 में विगत 2 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे आज दिनांक को बरोड़ रोड़ बैराड़ से दबोचकर न्यायालय पेश किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






