शिवपुरी। सर्किल जेल शिवपुरी में शविार को माननीय जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के आदेशनुसार पीठासीन अधिकारी श्रीमती रानो बघेल व्यव. न्यायाधीश वर्ग-02 शिवपुरी, सदस्य अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रदीप तोमर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप तोमर के द्वारा लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जेल में परिरुद्ध बंदियों को लोक अदालत की जानकारी के विषय में अवगत कराया गया। बंदियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण किया गया। सर्किल जेल शिवपुरी में परिरुद्ध महिला बंदियों को भी लोक अदालत शिवर के विषय में बताया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी के अलावा उप अधीक्षक दिलीप सिंह एवं समस्त जेल स्टाफ मौजूद रहा।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







