शिवपुरी। हनुमान जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया। घरों और मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में हनुमान जी के भक्तों द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन कर सुख समृद्धि व शान्ति के लिए मन्नत मांगी। पूजनोपरांत सभी भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। भंडारा शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक चला। शाम को सुंदर कांड का पाठ किया गया। भण्डारे के आयोजन में समस्त डॉक्टर, कृष्णा गुप्ता, जगदीश कौरव, राजीव पुरोहित(गड्डू), नरेंद्र शर्मा एवं समस्त अस्पताल कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







