Breaking Ticker

सांसद जी 18 सालों में शिवपुरी की जनता की प्यास भी नही बुझा पाए: डॉ. केपी यादव

  • नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब आतंकवादियों को भारत से खौफ लगने लगा है: महेंद्र यादव
  • कोलारस एवं शिवपुरी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। जब-जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं हैं, इन्होंने प्रदेश का बंटाढार किया है। जब ये केंद्र में थे तो इन्होंने सारे देश को बर्बाद करके रख दिया। इनकी सरकारों के समय आतंकवादियों के हौसले बुलंद थे, वे हमला करते थे तो इनके प्रधानमंत्रियों के मुंह से आवाजें नहीं निकलती थीं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब आतंकवादियों को भारत से खौफ लगने लगा है। उन्होंने आतंकवादियों के हमलों का जबाव भी उन्हीं के अंदाज में दिया है। पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारा है। यह काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व की ही जरूरत है, जो देश की शान बढ़ाए और देश की आबरू पर निगाहें उठाकर देखने वालों को सबक सिखाए। श्री यादव ने सभा में उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाएं और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं उक्त उद्बोधन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने दिया। लोकसभा चुनबी की दृष्टि से कोलारस एवं शिवपुरी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक सदस्यो पर पुष्प अर्पित किए फिर भाजपा प्रत्याशी ने सभी ग्रामीण इलाके विधानसभा से आये कार्यकर्ताओ पर पुष्प वर्षा कर अभिबादन किया।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने कहा कि यहां के सांसद ने पिछले चार कार्यकाल में चार काम ऐसे के गिना दे जो क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए किये हो यह खेतो पानी तो बहुत दूर सांसद जी 18 सालो में  शिवपुरी की जनता की प्यास भी नही बुझा  पाए पीने का पानी नही ला पाए तो इनसे खेतो में पानी की क्या उम्मीद की जाए  इन्हें न गांव, गरीब ना गौ माता से मतलब है यह महलों में पैदा हुए विदेशों में पड़े और अपने आप को तथाकथित महाराज  कहलवाकर अपने जयजयकार के नारे लगवाने जाने जाते हैं जैसे ही चुनाव आता है यह लच्छेदार भाषण दे कर आप को गुमराह कर संसद में पहुंच जाते हैं वहां बाहें चढ़ाकर पप्पू के आगे पीछे घूमते हुए जो देशद्रोह  के नारे लगाने वाले होते हैं उनका साथ देते हैं और कहते हैं यह देशद्रोह की श्रेणी में नहीं आता यह बात आज कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्यशी डॉक्टर के पी यादव ने कही 
 श्री यादव ने कहा कि मुझे गर्व है अपने नेता पर अपने नेतृत्व पर मैं चैलेंज देता हूं सिंधिया जी को और सारी पार्टियों के नेताओं को ना तो उनके पास मेरे पार्टी जैसा नेता  है और ना ही नेतृत्व ।बह जिस मंच पर आएं खुली बहस करने मैं तैयार हूं वह पप्पू की अच्छाई को बताये मैं माननीय नरेंद्र मोदी की अच्छाइयों को बता दूंगा यह हर मंच से यही चिल्लाते है की चाहमुखी विकास किया है अरे भाई मेरे गांव में भी सरपंच साहब है बह भी सीसी रोड लाते हैं नल जल योजना चालू करवाते हैं पुलिया बनवाते हैं यही काम यह कह रहे हैं तो यह तो अटल जी की योजना थी गांव से गांव शहर को जोड़ा जाए वह तो पूरे देश में चल रही है इन्हें सिर्फ एक ही काम है नारियल लेकर सड़क का काम चालू हो तो एक नारियल फोड़ आये सड़क बन जाये तब एक नारियल फोड़ आये  कहते है कि मैं यह ले कर आया ,भैया आप लेकर आए हो तो पूरे देश में कौन लेकर आया जो कार्य चल रहा है मैं तो आपसे निवेदन करने आया हूं की आपका योगदान भी मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हो जिस दिन नरेंद्र  मोदी जी शपथ लें आपको भी गर्व हो कि मैं भी मेरा परिवार का योगदान है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है एक तरफ चोर चोर मोसेरे भाई ब दूसरी तरफ भारत माता के सपूत नरेंद्र मोदी जी है जिन्होंने भारत में ही नही आज पूरे विश्व मे भारत का डंका बजता है अटल जी सरकार के लिए विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे हुए। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि हमारे प्रदेश व देश की सरकार ने चमत्कार किया है भारत का गौरव मोदी जी के नेतृत्व में बड़ा है आप जैसे कार्यकर्ताओं ने पिछली संसदीय चुनाव में सिंधिया जी को यहां की विधानसभा हराया था अभी विधानसभा में हमारी विधायक व मंत्री एवं  शिवराज जी के चेहरे पर हम 28000 से जीते हैं अब तो नरेंद्र मोदी जी की लहर भी जोड़े तो शिवपुरी विधानसभा चमत्कार करेगी अभी विधानसभा चुनाव में संसदीय छेत्र 17,000 से जीते हैं आपको जुट जाना है यहां से सांसद चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना  है। इस अवसर पर क्लस्टर प्रभारी नरेंद्र विरथरे, ओमप्रकाश खटीक सूर्य प्रकाश तिवारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रीतम लोधी  विपिन खेमरिया श्री अनुराग अष्ठाना, रामदयाल जी, आशुतोष शर्मा, मुकेश चौहान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर माखनलाल राठौर,राजू बाथम,जगराम सिंह यादव,ओमी गुरु,ओमी जैन,रमु विंदल,भानु दुबे,डॉ रीता गुप्ता,भगीरथ कुशवाह,हेमंत ओझा,ब्रजेश विरथरे,जंडेल सिंह,जगदीश यादव,भरत अग्रवाल,हेमपाल दांगी,नन्नू लाल सोनी,राधेश्याम बंसल आदि मंचासीन रहे। इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी ने लिया नगर में आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के  उपरांत लोकसभा  डॉक्टर के पी यादव ने अपने सेकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ शहर की माधव चोक, कोर्ट रोड,सदर बाजार मैं पहुंचकर लोगों से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा और माताएं बहनें बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया व युवाओ को राष्ट्र हित मे मतदान करने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit