गणेश चतुर्थी के चलते फिजीकल रोड को किया वनवे
0
8:19 pm
शिवपुरी। आज शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जगह-जगह भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। इसी के चलते शहर की यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए फिजीकल रोड को वनवे किया गया है। यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि फिजीकल क्षेत्र में प्रतिमाओं को खरीदने वाले व्यक्ति दो बत्ती तिराहे से फिजीकल चौराहे होते हुए फिजीकल क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। शहरवासियों को असुविधा न हो इसके लिए फिजीकल रोड को वनवे किया गया है। यातायात प्रभारी श्री यादव ने मूर्ति खरीदने वालों से अपील की है कि वह दो बत्ती से होकर ही फिजीकल क्षेत्र में प्रवेश करें।
Tags







