Breaking Ticker

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौहान ने गौवंश को चारा खिलाकर मनाया जन्मदिन


शिवपुरी। कोरोना वायरस  महामारी के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गौ माता को हरा चारा खिलाकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन गौमाता के संग मनाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। श्री चौहान ने हरा चारा खिलाते हुए युवाओं से अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्चा नहीं करने की अपील की। उसने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपए पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए। इससे पशुओं को भोजन मिलता है एवं हमें पुण्य प्राप्त होता है। इस मौके पर युवा मोर्चा के अन्य साथी भी मौजूद रहे जिन्होंने श्री चौहान को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit