शिवपुरी। शनिवार को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत पिछोर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिछोर एन.एस. नरवरिया की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी छह इंडिकेटरों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के चार, शिक्षा विभाग के एक तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एक इंडिकेटर की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरवरिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी इंडिकेटरों को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व संतृप्त करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए तथा शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास पिछोर अरविंद तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







