Breaking Ticker

बोर्ड परीक्षा: 20 हजार 501 परीक्षार्थियों ने 10 वी के विज्ञान तो 165 ने 12 वी के आईपी का प्रश्रपत्र किया हल

-10 वी के अब दो और प्रश्रपत्र शेष, जिलेभर में नकल पर नकेल जारी


शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाएं अब अंतिम चरण की ओर अग्रसर हो रही हैं। शुक्रवार को 10 वी कक्षा के विज्ञान विषय का प्रश्रपत्र 66 केन्द्रों पर आयोजित हुआ। इस परीक्षा में 21 हजार 77 परीक्षार्थी नामांकित थे जिनमें से 20 हजार 501 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 576 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।  सबसे ज्यादा 4937 परीक्षार्थी शिवपुरी विकासखण्ड के केन्द्रों पर उपस्थित रहे। जबकि गैर हाजिर परीक्षार्थियों की बात करें तो सबसे ज्यादा 126 पिछोर विकासखण्ड के केन्द्रों पर गैरहाजिर रहे। वहीं शिवपुरी में 118, करैरा में 84, कोलारस में 60, नरवर में 54, पोहरी में 52, खनियांधाना में 48 व बदरवास में 34 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शुक्रवार को ही 12 वी के इनफोरमेटिक प्रेक्टिसेस का भी प्रश्न पत्र आयोजित हुआ जिसमें नामांकित 167 में से 165 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 2 गैरहाजिर रहे। 10 वी कक्षा के अब सिर्फ दो प्रश्रपत्र शेष रह गए हैं जिनमें सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्रपत्र 2 मार्च को जबकि आखिरी प्रश्रपत्र 6 मार्च को हिन्दी विषय का होना है। प्रशासन व शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी के चलते शुक्रवार को भी किसी भी केन्द्र पर कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ और परीक्षा शांतिपूर्ण रही। 

डीईओ कोलारस, परीक्षा प्रभारी पोहरी तो क्रीड़ा अधिकारी ने शहर में देखी परीक्षा

शुक्रवार को भी प्रशासनिक उडऩदस्तों के अलावा विभागीय उडऩदस्तों की केन्द्रों पर दस्तक जारी रही। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की टीम ने कोलारस से सांदीपनी उमावि, मॉडल उमावि, सरस्वती ज्ञान मंदिर, कोलारस सहित पीएमश्री, खरई तेंदुआ केन्द्र का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने शहर के कन्या उमावि कोर्ट रोड पर भी परीक्षा का जायजा लिया। इधर जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने पोहरी के सांदीपनी उमावि, कन्या उमावि, गोंजालोगार्सिया सहित बैराड़ के सिद्धेश्वर उमावि, शासकीय उमावि, विजयानंद उमावि व राइजिंग पब्लिक स्कूल केन्द्र का निरीक्षण किया जबकि क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे की टीम ने शहर के कन्या उमावि आदर्शनगर, संस्कार स्कूल, उमावि सदर बाजार, कन्या उमावि कोर्ट रोड, उत्कृष्ट उमावि क्र.1 व उमावि क्र. 2 केन्द्र का निरीक्षण किया। 


इनका कहना है

शुक्रवार को 10 वी के विज्ञान व 12 वी के आईपी विषय का प्रश्रपत्र आयोजित हुआ। विभागीय व प्रशासनिक उडऩदस्ते लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। 

विवेक श्रीवास्तव

जिला शिक्षा अधिकारी, शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit