Breaking Ticker

5वी की परीक्षा पर्यावरण के प्रश्न पत्र के साथ हुई सम्पन्न


 - बदरबास में डीपीसी ने परखी परीक्षा,67566 परीक्षार्थी हुए शामिल 

शिवपुरी।हुबहु बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न पर जारी 5वी व आठवीं की परिक्षाओं के क्रम में बुधवार को पर्यावरण के प्रश्न पत्र के साथ पांचवीं की परीक्षा संपन्न हो गई है। हालांकि आठवीं की परिक्षाओं का सिलसिला अभी जारी रहेगा।इन परीक्षा के लिए जिले भर में 359 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां जिले के 3 हजार 75 शासकीय व अशासकीय स्कूल सहित मदरसों के छात्र-छात्राएं भी परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को 5वीं के पर्यावरण व 8वीं के विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में सरकारी व निजी स्कूलों के कुल दर्ज 70 हजार 994 परीक्षार्थियों में से 67 हजार 566 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 3428 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार ने बदरवास के केंद्रों पर परीक्षा देखी तो एपीसी मुकेश पाठक व शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने अंचल के परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया लेकिन सभी जगह पर परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संचालित पाई गई।

डीपीसी से लेकर बीआरसी परख रहे परीक्षा 

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इन परिक्षाओं में डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के साथ एपीसी अतरसिंह राजौरिया के पैनल ने 5वी और 8वीं की परीक्षा में बदरवास के केंद्रों पर परीक्षा का मुआयना किया।जबकि एपीसी एकेडमिक मुकेश पाठक के निरीक्षण दल द्वारा शिवपुरी के माध्यमिक विद्यालय खौरघार,मावि झिरी, में पोहरी के माध्यमिक विद्यालय परिच्छा,मावि बमरा,मावि देवरी,माध्यमिक विद्यालय बछोरा, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बेंहटा व एकी.माध्यमिक विद्यालय कृष्णगंज पोहरी का आकस्मिक निरीक्षण किया।शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने शहर सहित अंचल के केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया लेकिन सभी केंद्रों पर परीक्षा ढंग से संचालित पाई गई।इसके अलावा जिले के सभी विकासखंडों में बीईओ व बीआरसीसी के पैनलों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया

28 तक चलेंगी आठवीं की परिक्षाएं 8वीं की परीक्षा का समापन 28 फरवरी को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ होगा। जिले में परीक्षा पर निगरानी रखने के जिला शिक्षा केंद्र में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसके लिए एपीसी उमेश करारे को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं कंट्रोल रूम का अधिकृत नंबर 9826575422 रखा गया है जहां जिले भर में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

इनका कहना है

बुधवार को 5-वी की परीक्षा पर्यावरण के प्रश्न पत्र के साथ संपन्न हो गई है। बुधवार को दोनों कक्षाओं में 359 केंद्रों पर 3428 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला व ब्लॉकस्तरीय पैनलों द्वारा परीक्षा का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है।

दफेदार सिंह सिकरवार,डीपीसी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit