शिवपुरी। शहर के मध्य गुरूद्वारा चौराहे पर गर्मी के मौसम में आमजन की सेवा के लिए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल (ठेईया)परिवार के द्वारा नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना की गई है। इस प्याऊ का शुभारंभ ठेईया परिवार के मुखिया हरिशंकर अग्रवाल एवं मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता व पूर्व पार्षद निर्भय सिंह हीरा, राकेश गोयल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्याऊ के शुभारंभ होते ही यहां भारतीय स्टेट बैंक आने जाने वाले उपभोक्ताओं, रेल एवं बस यात्रा के लिए गुजरने वाले राहगीरों, ऑटो स्टैण्ड पर खड़े ऑटो चालकों सहित बाजार एवं मुख्या चौक-चौराहों की ओर जाने वाले सभी राहगीरों के लिए इस नि:शुल्क प्याऊ पर शीतल ठण्डा जल उपलब्ध कराया गया है। ठेईया परिवार द्वारा खोली गई इस नि:शुल्क प्याऊ के भव्य शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजनों को मिष्ठान एवं ठण्डाई का वितरण किया गया जबकि इस अवसर पर अग्रवाल समाज के राजीव जैन, गौरव सिंघल, दिलीप गुप्ता, पदम जैन, सोनू गोयल, मनीष बंसल, प्रमोद गुप्ता, अरिहंत जैन, राजू गोयल, विजय जैन सोनू, कृष्णा अग्रवाल, मयंक अग्रवाल आदि सहित अन्य स्थानीय लोग व ऑटो चालक व नगरवासी मौजूद थे। प्याऊ के शुभारंभ पश्चात लोगों ने गुरूद्वारा पर लगाई शीतल प्याऊ जो पेड़ की छांव में स्थापित की गई है जहां से हजारों लोगों ने पानी पीकर अपने प्यासे कण्ठों की प्यास बुझाई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







