
शिवपुरी। नगर में बिजली के मेंटेनेंस की कटौती अब 14 तक नहीं बल्कि 18 जून तक की जाएगी। ये मेंटेनेंस पहले 8 और 9 को नहीं होना था लेकिन अब 8 जून से ही प्री मेंटेनेंस की कटौती होने जा रही है। यानी कि लोगो को बिजली से राहत नहीं मिलने वाली, बल्कि भीषण गरमी में लोगो को पसीना ब हाना पड़ेगा। बिजली कंपनी ने पूर्व जोन में जो कटौती का कार्यक्रम जारी किया है उसमे सुबह 6 से 11 बजे तक का समय कटौती कर मेंटेनेंस के लिए तय किया गया है। बिजली कंपनी के एई जे एम श्रीवास्तव ने बताया कि संधारण कार्य के अलावा लाइन के आसपास पेड़ों की डालियां भी दूर की का रही हैं, जिससे आने वाली बारिश में लोगो को परेशानी ना हो।
कल यहां रहेगी बिजली गुल
9 जून को डांक बंगला, कोर्ट फीडर से जुडे कोर्ट, अस्पताल और कलेक्टर कोठी, 10 जून को डाक बंगला कमलागंज इलाके के गांधी कालोनी, बैंक कालोनी, सईसपुरा, राठौर मोहल्ला, बाबू क्वाटर के आसपास, 11 जून को डाक बंगला विवेकानंद फीडर के विवेकानंद कालोनी, सहगल टेंट हाउस का इलाका प्रभावित होगा। 12 जून को टीवी टावर फीडर से पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, फिजीकल रोड और आसपास के इलाके, 13 जून को बाणगंगा के आरके पुरम से जुडे मोहिनी सागर, झींगुरा, अन्य इलाके, 14 को बाणगंगा फीडर से सैलिंग क्लब, वन विद्यालय आदि, 15 को बालाजीधाम से जुडे कत्थामिल नौहरी बछौरा, संतुष्टि, राम स्टील के आसपास का क्षेत्र, 17 जून को डाक बंगला फीडर से अस्पताल फीडर, कस्टम गेट, नबाव साहब रोड, गौतम बिहार, पीएस होटल के आसपास का इलाका, 18 जून को डाक बंगला न्यू ब्लॉक फीडर से हंस बिल्डिंग के आसपास का क्षेत्र, सदर बाजार, टेकरी, 14 नंबर कोठी के इलाके में कटौती का दंश झेलेगा।






