Breaking Ticker

जिले के शिक्षण संस्थानों में 17 जून से पूर्व अध्यापन कार्य प्रारंभ न किया जाए

शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी ने जिले के तापमान एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए समस्त शासकीय, अशासकीय, अद्र्धशासकीय, आईसीएससीई, केन्द्रीय विद्यालय शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए है कि कोई भी शिक्षण संस्था में छात्र-छात्राओं का अध्यापन कार्य 17 जून 2019 से पूर्व प्रारंभ न किया जाए एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
कलेक्टर शिवपुरी ने निर्देश दिए है कि प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में 01 अप्रैल 2019 से प्रांरभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2019-20 हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए 01 मई 2019 से 09 जून 2019 तक तथा विद्यार्थियों हेतु एक मई 2019 से 16 जून 2019 तक घोषित किया गया है। जिले में गर्मी एवं लू का प्रकोप चर्म पर होने से बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 17 जून 2019 से पूर्व कोई विद्यालय न खुलने संबंधी निर्देश प्रदोन किए गए है। ग्रीष्मकालीन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक होने से समय निर्धारित करने संबंधी निर्देश प्रदान किए गए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit