Breaking Ticker

सिंधिया के समर्थन में ब्राह्मण समाज टीम डोर टू डोर कर रही जनसंपर्क


शिवपुरी। शहर में ब्राह्मण समाज के लोग गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ब्राह्मण समाज के लोग विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेंद्र पिपलौदा एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय शर्मा के नेतृत्व में विवाह समिति के सर्वब्राह्मण समाज के लोग के घर-घर जाकर सिंधिया को अपना मत देने की अपील कर रहे हैं। जहां पूर्व प्राचार्य बीएम शर्मा, पूर्व प्राचार्य पुरुषोत्तमकांत शर्मा, विजय शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज डेंडरी, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा पिंकी, गजेंद्र समाधिया, रमन शर्मा, रामशंकर  शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज मंत्री, कपिल भार्गव सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। धर्मेंद्र भारद्वाज डेंडरी ने कहा कि शिवपुरी जिले में ब्राह्मण समाज चुनाव प्रचार प्रसार में सबसे अग्रणी रहेगा और जीजान लगाकर  ब्राह्मण समाज सिंधिया को पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से जिताएंगे और ब्राह्मण समाज की टीम के लोग अपनी-अपनी भूमिका निभाएगा। ब्राह्मण समाज की टीम द्वारा अभी तक महल कॉलोनी, कृष्ण पुरम कॉलोनी, विजयपुराम कॉलोनी, केशव पुरम कॉलोनी, केशव कॉलोनी, नवाब साहब रोड, चंद्रा कॉलोनी, मनियर, सिटी सेंटर कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी,न्यू शिव कॉलोनी, शिव कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, माधव विहार कॉलोनी, पोहरी बाईपास, विजय पुरम कॉलोनी, कृष्ण कॉलोनी आदि कॉलोनियों का जनसंपर्क घर-घर जाकर किया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit