शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में घर से गायब युवक कोक सिंह पुत्र सुखलाल उम्र 40 वर्ष निवासी कुटवार की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोक सिंह ने आत्महत्या की है। जबकि मृतक के परिजनों का कथन है कि कोक सिंह आत्महत्या नहीं कर सकता और उसकी हत्या कर लाश पेड़ पर लटकाई गई है। कोक सिंह का जमीनी विवाद लाखन लोधी से चल रहा था और वह काफी दिनों से परेशान था। 25 नबंवर को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद कोक सिंह ने लाखन लोधी के खिलाफ इंदार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें अदम चैक कटी थी। बताया जाता है कि कोक सिंह रविवार से गायब था और सोमवार को उसकी लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






