‘सेवा संकल्प शिविर’ में 144 सहायक उपकरण एवं 8 यूडीआईडी कार्ड वितरित
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने नशा न करने की शपथ भी दिलाई और समाज के अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वही सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने ने युवाओं को समझाया कि नशा किस प्रकार उनके उज्ज्वल भविष्य तथा परिवार की खुशहाली को प्रभावित करता है।कार्यक्रम मे जिला महामंत्री लवलेश जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम को भाजपा नेता विजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया
‘सेवा संकल्प शिविर’ में दिव्यांगजनों को बांटे गए 144 सहायक उपकरण
इसी कड़ी में ‘सेवा संकल्प शिविर’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम व आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष पहल की गई। विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार 144 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसके साथ ही 8 दिव्यांग हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड भी वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक शशांक विरही ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र दिव्यांगजनों को सभी जरूरी सुविधाएं और उपकरण समय पर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।








