Breaking Ticker

बाइक सवार शिक्षक को सांड ने पटका, गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर


शिवपुरी। शहर में आवारा मवेशियों का जमावड़ा अब लोगों के लिए लगातार घातक और जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा घटनाक्रम बुधवार की सुबह सामने आया जब शहर के अशोक बिहार कॉलोनी में रहने वाले व हाई स्कूल कुंवरपुर में पदस्थ शिक्षक रविन्द्र द्ववेदी अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहे थे तभी विवेकानंद पुरम में अचानक एक सांड ने उनकी बाइक में पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फिट उछलकर सड़क पर आ गिरे। हादसे में उनके सिर, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं जबकि बांए हाथ की हड्डी कंधे के जॉइंट से अलग हो गई। परिजन व मित्र तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।  ग्वालियर में उनका इलाज जारी है और कल आपरेशन होना है।उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है व नगरपालिका व प्रशासन से आवारा मवेशियों को हटाने को लेकर व्यापक अभियान चलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit