ग्वालियर और झांसी के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच व परामर्श
शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी, शिवपुरी के तत्वावधान में शहर में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 11 अक्टूबर रविवार को गांधी पार्क मैदान में किया जाएगा। शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर के लिए पंजीयन प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होगा।
शिविर में ग्वालियर एवं झांसी के प्रसिद्ध एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी), नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत (एम.बी.बी.एस., एम.एस. ई.एन.टी.), फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौपड़ा (एम.डी.) तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शान्तनु गुलाटी (एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी) मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे। मानव वेलफेयर सोसायटी की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकेगा।
.jpeg)






