Breaking Ticker

करेरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

अवैध शराब बेचते महिला आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर भेजा जेल


करेरा। अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 8 अक्टूबर 2026 को करेरा वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। करेरा वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलसुबह जुझाई रोड क्षेत्र में दबिश दी। यहां से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस कार्रवाई में मीना कंजर पत्नी धर्मेंद्र कंजर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नौनेर, हाल मुकाम टोकनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग और गश्त अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि नशीले पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के साथ आबकारी आरक्षक रितिक धाकड़, अनिल सिंह, अनिल यादव तथा होमगार्ड अंतिश पांडे और रितु बाथम का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit