Breaking Ticker

शिवपुरी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 250 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


शिवपुरी। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से शिवपुरी पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब शिवपुरी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एच.पी. जैन एवं डॉ. एस.के. पुराणिक ने विद्यार्थियों की आंखों का परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। वहीं दंत विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत दुबे ने विद्यार्थियों के दांतों एवं मौखिक स्वास्थ्य की जांच की तथा नियमित दांतों की सफाई, उचित खान-पान और मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या कीर्ति गाला ने लायंस क्लब शिवपुरी एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना उपयोगी है। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक ठाकुर ने भी स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं लायंस क्लब शिवपुरी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit