Breaking Ticker

कलेक्टर-एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

माधव चौक व कोर्ट रोड पर निरीक्षण, दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत


शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान माधव चौक और कोर्ट रोड का निरीक्षण कर सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और साफ-सफाई की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सीएमओ यशवंत राठौर भी मौजूद रहे। माधव चौक स्थित प्रेम स्वीट्स सहित अन्य दुकानों के बाहर सड़क पर लगाए गए स्टॉल्स को हटवाया गया। कलेक्टर ने दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रहे और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

कलेक्टर ने दुकानदारों से दुकानों के बाहर साफ-सफाई रखने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। दुकानदार यह भी सुनिश्चित करें कि ग्राहक सड़क पर कचरा न फेंकें। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था में हुए सुधार को लेकर कोर्ट रोड के व्यापारियों ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि समझाइश के बाद भी अतिक्रमण या अव्यवस्थित पार्किंग जारी रही तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका और यातायात विभाग की टीम द्वारा शहर में लगातार अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit