Breaking Ticker

पैदल चाल में ग्वालियर संभाग के दीपू और निहारिका अव्वल

-सबसे लंबी कूद लगाकर भोपाल के देव शर्मा और इंदौर की स्तुति रहीं सिरमौर 




शिवपुरी। 70वी शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब लगातार खिताबी मुकाबलों की ओर बढ रही है।एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने पैदल चाल, लंबी कूद, भाला फेंक और दौड़ में अपने प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया। अंडर-17 वर्ग की बालक और बालिका पैदल चाल के दोनों फाइनल में ग्वालियर संभाग का दबदबा रहा और संभाग के दीपू तोमर और निहारिका राठौर विजेता रहे। वहीं बालक लंबी कूद में ग्वालियर के लोकेंद्र कुशवाह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व बाधा दौड़ तथा 400 मीटर दौड़ की हीट भी आयोजित हुईं।

बालक 5000 मीटर पैदल चाल में दीपू तोमर ने 28 मिनट 13.53 सेकंड में दूरी पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबलपुर के लव टेमरे 28 मिनट 54.51 सेकंड के साथ दूसरे और रीवा के सोम प्रजापति 28 मिनट 56.89 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे और तीसरे स्थान के बीच केवल 2.38 सेकंड का अंतर रहा। बालिका 3000 मीटर पैदल चाल में ग्वालियर की निहारिका राठौर ने 18 मिनट 51.39 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। जनजातीय कार्य विभाग की स्वाति खरते 20 मिनट 31.73 सेकंड के साथ द्वितीय और जबलपुर की याचना चौरसिया 20 मिनट 41.95 सेकंड के साथ तृतीय रहीं।

7.09 मीटर की छलांग लगाकर भोपाल के देव बने विजेता 

प्रचार प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि बालक लंबी कूद के फाइनल में भोपाल के देव शर्मा ने 7.09 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबलपुर के केशव केशरी 6.06 मीटर के साथ दूसरे और ग्वालियर के लोकेंद्र कुशवाह 6.05 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला महज एक सेंटीमीटर के अंतर से हुआ। ग्वालियर के धार्मिक ने 5.89 मीटर के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

बालिका लंबी कूद में इंदौर की स्तुति जायसवाल 5.51 मीटर के साथ विजेता रहीं। भोपाल की हिमांशी गोयल ने 5.27 मीटर के साथ दूसरा और जनजातीय कार्य विभाग की खुशी कनौजे ने 4.54 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ग्वालियर की आराध्या भदौरिया 4.42 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

51.90 मीटर दूर भाला फैंक कर जबलपुर के जीवितेश अव्वल 

बालक भाला फेंक के फाइनल में जबलपुर के जीवितेश भावरका ने 51.90 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। जनजातीय कार्य विभाग के नितेश मरकाम 46.45 मीटर के साथ दूसरे और इंदौर के ऋतुराज तिवारी 46.31 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ग्वालियर के आदित्य डांगी 38 मीटर के साथ आठवें और अंश कुशवाह 37.91 मीटर के साथ नौवें स्थान पर रहे।

बालक 110 मीटर बाधा दौड़ की पहली हीट में भोपाल के अर्णव श्रीवास्तव 14.94 सेकंड के साथ प्रथम रहे। दूसरी हीट में जनजातीय कार्य विभाग के आशीष वास्केला ने 18.02 सेकंड और तीसरी हीट में ग्वालियर के नरोत्तम तोमर ने 16.98 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। नरोत्तम ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई भी किया।

बालिका 100 मीटर बाधा दौड़ की पहली हीट में इंदौर की ग्रेस मार्टिन 17.88 सेकंड, दूसरी हीट में नर्मदापुरम की ऋचा स्वामी 21.44 सेकंड और तीसरी हीट में जनजातीय कार्य विभाग की सपना डावर 19.38 सेकंड के साथ प्रथम रहीं।

बालिका 400 मीटर दौड़ की हीट में सागर की अंजी अहिरवार ने 1 मिनट 04.87 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबलपुर की श्रेया कहार 1 मिनट 09.04 सेकंड के साथ दूसरे और नर्मदापुरम की राधा यादव 1 मिनट 13.55 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी हीट में ग्वालियर की मान्यता धाकड़ चौथे, इंदौर की सुनीता वसुनिया पांचवें और शहडोल की श्रद्धा पटेल छठे स्थान पर रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit