Breaking Ticker

शिवपुरी में पहली बार टाइम स्कोर रिजल्ट मशीन से तय हो रहे एथलेटिक्स के नतीजे

70वी शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता..... 

-फिनिश लाइन पर खिलाड़ियों का समय और स्थान दर्ज करने में तकनीक हो रही कारगर 

-प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ऑफिशियल्स टीम संभाल रही संचालन


शिवपुरी। इस डिजीटल युग में आधुनिक मशीनों ने खेलों और उसके नतीजों को और अधिक विश्वसनीय,सटीक व पारदर्शी बना दिया है।शहर के माधव राव सिंधिया खेल परिसर में जारी स्कूल शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इस बार आधुनिक तकनीक परिणाम निर्धारण को अधिक पारदर्शी बना रही है।  प्रतियोगिता में टाइम स्कोर रिजल्ट मशीन की सहायता से खिलाड़ियों का समय और स्थान दर्ज किया जा रहा है। आयोजन समिति के  अनुसार, इस स्टेडियम में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान पहली बार इस तकनीकी व्यवस्था का उपयोग किया गया है।

ऑटोमेटिक टाइमिंग और फोटो फिनिश प्रणाली की विशेषता यह है कि इसमें खिलाड़ियों के फिनिश लाइन पार करने का क्षण बारीकी से रिकॉर्ड होता है। लगभग एक साथ फिनिश करने वाले खिलाड़ियों के बीच भी समय और स्थान का अंतर स्पष्ट करने में यह तकनीक मदद करती है। कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध फोटो फिनिश रिकॉर्ड के आधार पर ऑफिशियल्स परिणामों की जांच और पुष्टि कर सकते हैं।

 



इस व्यवस्था से परिणाम निर्धारण के लिए समय के साथ दृश्य प्रमाण भी उपलब्ध हो रहा है। किसी खिलाड़ी के आगे या पीछे रहने का निर्णय रिकॉर्ड देखकर स्पष्ट किया जा सकता है। इससे मानवीय चूक तथा परिणामों को लेकर भेदभाव की आशंका और विवाद की गुंजाइश कम करने में मदद मिल रही है। कोई आपत्ति आने पर भी संबंधित रिकॉर्ड की दोबारा जांच की जा सकती है। प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रदेश स्तर से एथलेटिक्स संघ की ओर से ऑफिशियल्स की टीम भी शिवपुरी भेजी गई है। यह टीम स्पर्धाओं का संचालन और परिणामों का परीक्षण निर्धारित नियमों के अनुसार कर रही है। तकनीकी रिकॉर्डिंग और ऑफिशियल्स की निगरानी से खिलाड़ियों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अवसर देने तथा उनके प्रदर्शन का सही मूल्यांकन करने की व्यवस्था मजबूत हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit