Breaking Ticker

400 मीटर रिले रेस में जबलपुर अव्वल तो महज 50 मिली सेकेण्ड के अंतर से ग्वालियर की टीम पहुंची दूसरे पायदान पर

-70 वी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन कल, 11 बजे भव्य समारोह में होगा पुरस्कार वितरण



शिवपुरी। 7 अक्टूबर से शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में दर्शक रफ्तार और रोमांच की यात्रा का अनुभव जिस 17 वर्षीय बालक-बालिका  एथलेक्टिस प्रतियोगिता में कर रहे थे वह अब खिताबी मुकाबलों के अंतिम दौर के साथ समापन की ओर बढ़ गई है। एथलेक्टिस की शेष रही विधाओं के फायनल मुकाबले शनिवार को जब खेल परिसर में खेले गए थे तो उत्साह और उमंग चरम पर जा पहुंचा। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बालक 400 मीटर रिले रेस के फायनल मुकाबले में जबलपुर की टीम ने इसे 45.95 सेकेण्ड में पूरा करके  पहला स्थान हासिल किया लेकिन प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाइए कि महज 1 सेकेण्ड नहीं बल्कि 50 मिली सेकेण्ड के अंतर से ग्वालियर संभाग की टीम दूसरे पायदान पर रह गई। उसने यह दौड़ 46.45 सेकेण्ड में पूरी की। जबलपुर की टीम में जहां बृजेश धुर्वे, केशव केसरी, हिमांशु कुमार व आयुष लोधी ने दमखम दिखाया तो ग्वालियर की टीम में डी रघुवंशी, मोहित कुशवाह, शुभम दांगी व नरोत्तम तोमर की चौकड़ी ने निकटवर्ती मुकाबला किया। वहीं उज्जैन की टीम 45.99 सेकेण्ड के साथ तीसरे स्थान पर रही। पाँच दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार सुबह 11 बजे भव्यता के साथ आयोजित होगा। जहां अतिथिगण विजेताओं सहित विभिन्न संभागों की टीमों के साथ आए कोच, मैनेजर व अन्य ऑफिशियल्स को तो पुरस्कृत करेंगे ही साथ ही इस अभूतपूर्व प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित संपन्न कराने वाली विभिन्न समितियों के सदस्य भी सम्मानित होंगे। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन व जिला क्रीड़ा चंद्रशेखर बेमटे के मागदर्शन में समिति सदस्य बीईओ मनोज निगम, प्राचार्य राजेश कम्ठान, एनके जैन, आरपी जाटव, अजय बाथम, भगवती प्रसाद शर्मा, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, नीरज सरैया, दीपक मांझी, कपिल दुबे, मनोज गुप्ता, राजू जाट, यादवेन्द्र चौधरी, राघवेन्द्र रघुवंशी, संस्कार मिश्रा, अभिषेक सक्सेना, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र तोमर, ओपी शर्मा, बसंत शर्मा, राकेश शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

बालक पोल बोल्ट से लेकर ट्रपल जम्प व 200 मीटर रेस में उज्जैन का दबदबा

प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि आखिरी दिन आधा दर्जन से अधिक एथलेक्टिस विधाओं के फायनल मुकाबले खेले गए और अधिकांश में उज्जैन संभाग के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। बालक पोल बोल्ट में उज्जैन के सौरभ ने प्रथम वहीं उज्जैन के ही कृष्णा मीणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका ट्रपल जंप में उज्जैन की बैशाली पहले व ग्वालियर की आसी कसेरा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालिका दौड़ में भी उज्जैन ने बाजी मारी और यहां की मनस्वी तिवारी पहले जबकि रीवा की स्नेहा यादव दूसरे व इंदौर की निहारिका उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहीं। बालक 200 मीटर दौड़ में भी उज्जैन के हर्ष माहेश्वरी पहले पायदान पर रहे जबकि ग्वालियर के शुभम दांगी दूसरे व जनजातीय कार्य विभाग के बबलू ज



मरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इधर बालिका शॉर्ट पुट में इंदौर की दामिनी यादव ने पहला जबकि भोपाल की अनंता चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग शॉर्ट पुट में रीवा के संयोग  पाठक पहले व ग्वालियर का आदित्य दांगी दूसरे स्थान पर रहे जबकि 3000 मीटर बालिका दौड़ में जबलपुर की अनुश्री पहले, भोपाल के प्रांजल गहलोत दूसरे व उज्जैन के हंसा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में सागर के रूद्रांक्ष कुर्मी पहले, भोपाल के वीरम सिंह दूसरे व जबलपुर के लविश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit