Breaking Ticker

महाराजा अग्रसेन जयंती कल, सुबह निकलेगी प्रभातफेरी, शाम को निकलेगा भव्य चल समारोह

सांस्कृतिक विशेष प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत



शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जबकि दिन में महाराजा अग्रसेन की महाआरती के बाद शाम को भव्य शोभायात्रा (चल समारोह) निकाला जाएगा।

समाज के पदाधिकारी रहे उपस्थित

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेणु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, रेणु नीरज गोयल सहित समाज की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। महोत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बीती रात अग्रवाल महिला समिति द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इसमें भगवान शिव-पार्वती, भोलेनाथ और मां काली सहित नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन श्रीमती रेणु भरत अग्रवाल, श्रीमती संगम अग्रवाल एवं श्रीमती दीपा बंसल ने किया। 

मोदक सजावट प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शनिवार दोपहर अग्रवाल महासभा द्वारा मोदक सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने घरों से मोदक बनाकर लेकर आए। इसके बाद मौके पर उन्हें सजावट के लिए 30 मिनट का समय दिया गया। निर्धारित समय में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मोदकों को आकर्षक ढंग से सजाया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसी क्रम में अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा देशभक्ति के रंगों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैटवॉक, प्रश्नोत्तरी और डांस के तीन चरण रखे गए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कल प्रभातफेरी के साथ होगा जयंती समारोह का शुभारंभ

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आज सुबह 6 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी धर्मशाला परिसर से प्रारंभ होकर वापस वहीं पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। दिन में महाराजा अग्रसेन की महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात शाम 6 बजे समाज की भव्य शोभायात्रा (चल समारोह) निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।

इन मार्गों से निकलेगा भव्य चल समारोह

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का चल समारोह शाम 6 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होगा। यहां से छर्च वाला परिवार आपूर्ति, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, अग्रसेन चौक, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, सदर बाजार, गांधी चौक और गोयल मेडिको चौराहा होते हुए सुमत हार्डवेयर के मार्ग से वापस धर्मशाला पहुंचेगा। धर्मशाला परिसर में चल समारोह का समापन होगा। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit