Breaking Ticker

कोलारस में पहली बार लगेगा भव्य एडवेंचर कैंप, बच्चों को मिलेगा रोमांच और व्यक्तित्व विकास का अवसर


कोलारस। दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी के तत्वावधान में कोलारस में पहली बार भव्य एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 जून से 16 जून तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को रोमांच, मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अनेक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विद्यालय के प्रिंसिपल अविजित घोषाल ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना का विकास हो सके।

कैंप के दौरान प्रतिभागियों को तैराकी, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी, जिप लाइन, कमांडो नेट क्लाइम्बिंग, जोरबिंग रोलर, सेगवे राइड, बंजी रन, वॉल रैपलिंग, बैलेंस रोप, बर्मा ब्रिज, सूमो रेसलिंग एवं बॉडी जोरब जैसी रोमांचक गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह कैंप बच्चों के लिए सीख और साहस का अनूठा संगम साबित होगा।

कैंप का आयोजन गोपालजी गार्डन, दाल मिल के सामने, कोलारस में किया जाएगा। कैंप में शामिल होने के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। सीमित सीटों के कारण पंजीयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक अभिभावक साईं बाबा कंप्यूटर सेंटर, नगर परिषद कॉम्प्लेक्स, जगतपुर कोलारस में संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु हिमांशी मैडम (9589841231), वर्षा मैडम (9179970030) एवं बंटी सर (9425710526) के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह एडवेंचर कैंप कोलारस क्षेत्र के बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit