Breaking Ticker

वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र-123 का दीक्षांत समारोह संपन्न, 79 प्रशिक्षु हुए सफल


शिवपुरी। वन विद्यालय शिवपुरी में संचालित वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र-123 का दीक्षांत समारोह एवं समापन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी के उप संचालक हरिओम शर्मा उपस्थित रहे। वनसंरक्षक आदर्श श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा वन विद्यालय संचालक सुधांशु यादव एवं अनुदेशक आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में प्रशिक्षण का सफल संचालन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षु वनरक्षकों की पासिंग आउट परेड से हुई। परेड कमांडर वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चार प्लाटूनों ने अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। इसके बाद रजत जयंती हॉल में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।


एक दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुए छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को शारीरिक एवं व्यावसायिक दक्षता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पीटी, परेड, योग, खेलकूद, शस्त्र संचालन तथा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) आरटीसी करैरा में क्षमता विकास संबंधी प्रशिक्षण शामिल रहा। प्रशिक्षुओं ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में निशस्त्र वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुराधा चौहान को सम्मान मिला, जबकि 9 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में वीरेन्द्र सिंह ने 39 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वानिकी विषयों की मुख्य परीक्षा में कुल 79 प्रशिक्षणार्थी सफल घोषित हुए। सभी विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अजय राठौर को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए संचालक सुधांशु यादव ने नवप्रशिक्षित वनरक्षकों से वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा विभागीय दायित्वों का निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने निरंतर अध्ययन एवं ज्ञानवर्धन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक आदित्य शांडिल्य ने अतिथियों, प्रशिक्षुओं एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के सफल आयोजन में वन विद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit