Breaking Ticker

जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीएमओ इशांक धाकड़ सम्मानित


शिवपुरी। जिले में जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ इशांक धाकड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में नगर पालिका शिवपुरी द्वारा जनगणना अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 389 एचएलबी (HLB) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। अभियान के दौरान शहर के लगभग 53 हजार घरों का सर्वेक्षण किया गया तथा करीब ढाई लाख नागरिकों का डेटा संकलित किया गया।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में नगर पालिका की टीम की सक्रिय भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए कलेक्टर ने सीएमओ इशांक धाकड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और कलेक्टर के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ शासकीय योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का विश्वास व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit