Breaking Ticker

शिवपुरी डीईओ और संभागीय संयुक्त संचालक रहे दीपक पाण्डेय होंगे अब माशिमं के परीक्षा नियंत्रक


-ईमानदार छवि और कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहे हैं पाण्डेय, शिवपुरी के नरवर के मूल निवासी हैं 

शिवपुरी। विवादों और आरोपों से परे सहज,सरल और संवेदनशील जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में शिवपुरी पदस्थ रहे तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी व संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर संभाग दीपक पाण्डेय जो वर्तमान में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में कार्यरत थे उन्हें विभाग ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल में परीक्षा नियंत्रक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।बता दें कि पाण्डेय शिवपुरी के अलावा संभाग के मुरैना, ग्वालियर में जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा महा विद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर काबिज रह चुके हैं। यहां ये भी बताना मुनासिब होगा कि पांडेय का बालकाल शिवपुरी के पोहरी कस्बे में बीता और अधिकांश स्कूली शिक्षा उन्होंने पोहरी कस्बे में ही हासिल की है।उन्हें माशिमं का परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने पर शिवपुरी के शिक्षक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है जिनमें शिक्षक नेता राजेंद्र पिपलौदा,कौशल गौतम,नीरज सरैया, स्नेह सिंह रघुवंशी, विपिन पचौरी, अरविंद सरैया, प्रदीप अवस्थी, कुल्लू भार्गव,उमेश करारे, राजकुमार सरैया,पवन अवस्थी, सुनील वर्मा, मनोज खत्री, वीरेन्द्र शिवहरे,भरत धाकड़, गोविंद अवस्थी आदि शामिल हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit