Breaking Ticker

जादौन बने लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष


शिवपुरी। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 सुरेश सिंह जादौन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जादौन इससे पूर्व भी ब्लॉक, जिला व प्रांतीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद जादौन ने लिपिक संवर्ग को भरोसा दिलाया है कि वे उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करेंगे और प्रांतीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में लिपिक संवर्ग की बहुप्रीक्षित वेतनमान संसोधन की मांग को पुरजोर ढंग से उठाएंगे। उनके जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही शिवपुरी के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, साथ ही अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी जादौन को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हित में अग्रसर रहते हुए कार्य करने की उम्मीद जताई है। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से पधांश भार्गव, संतोष कोष्ठा, उदय तोमर, अरुण फरेले, शैलेन्द्र जादौन सहित शिक्षक नेता स्नेह रघुवंशी, नीरज सरैया, बृजेन्द्र भार्गव, प्रदीप अवस्थी, उमेश करारे, वीरेन्द्र शिवहरे, मनोज खत्री, रामकृष्ण रघुवंशी, परवेज खान, सुनील वर्मा, गोविंद अवस्थी आदि शामिल हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit