Breaking Ticker

बोर्ड परीक्षा: 10 वी के संस्कृत के प्रश्रपत्र में 18367 तो 12 वी के मनोविज्ञान में शामिल हुआ सिर्फ एक परीक्षार्थी

-डीईओ, डीपीसी ने शहर तो परीक्षा प्रभारी ने रन्नौद व खनियांधाना के केन्द्रों का लिया जायजा


शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10 वी 12 वी परीक्षाओं के क्रम में गुरूवार को जिले के 66 केन्द्रों पर 10 वी के संस्कृत विषय का प्रश्रपत्र आयोजित किया गया जिसमें नामांकित 18896 परीक्षार्थियों में से 18367 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 529 गैरहाजिर रहे। गुरूवार को ही हायर सेकेण्डरी के मनोविज्ञान विषय का प्रश्रपत्र भी आयोजित हुआ।  जिले में इस विषय में सिर्फ एक परीक्षार्थी नामांकित था जिसने शहर के निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में  कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। निरीक्षण पैनलों ने भी अपनी आकस्मिक उपस्थिति का क्रम जारी रखते हुए निरीक्षण किए। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शहर के व्हीटीपी उमावि, बाल शिक्षा निकेतन, हैप्पीडेज, सीएमराइज, तात्याटोपे फिजीकल सहित आईपीएस केन्द्र का निरीक्षण किया। जबकि डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार के साथ एपीसी उमेश करारे व एपीसी अतर सिंह राजौरिया की टीम ने कन्या उमावि आदर्श नगर, आईपीएस झींगुरा, तात्याटोपे फिजीकल कॉलोनी व बाल शिक्षा निकेतन केन्द्र का निरीक्षण किया। इधर जिला परीक्षा प्रभारी राजाबाबू आर्य ने उमावि रन्नौद, सुभाष निकेतन रन्नौद, मावि मायापुर, उमावि कन्या खनियांधाना, नंदीश्वर हाईस्कूल चेतनबाग व मॉडल उमावि खनियांधाना सहित आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल खनियांधाना केन्द्र का निरीक्षण किया।

इधर 9वी-11वी के प्रश्रपत्र अभिरक्षा केन्द्र गठित

इन दोनों परीक्षाओं के बीच बोर्ड पैटर्न पर ही 23 फरवरी से 9 वी व 11 वी की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने जिले में 8 प्रश्रपत्र अभिरक्षा केन्द्र गठित किए हैं। जिनमें कन्या उमावि सदर बाजार शिवपुरी, सांदीपनी उमावि कोलारस, बदरवास, पोहरी, खनियांधाना व नरवर सहित उत्कृष्ट उमावि पिछोर व करैरा शामिल हैं। प्रश्रपत्र अभिरक्षा केन्द्र प्रभारी संबंधित स्कूलों के प्राचार्य रहेंगे। इनको डीईओ ने बोर्ड द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों से अवगत करा कर अमल के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit