शिवपुरी। लुकवासा मंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारिणी में विशोक व्यास को नया मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री व्यास की नियुक्ति भाजपा के मीडिया संचालन को सुदृढ़ करने और पार्टी के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी को विश्वास है कि श्री व्यास अपने अनुभव और कौशल से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री रघुवंशी ने कहा, श्री व्यास एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और हमें भरोसा है कि वे अपनी नई भूमिका में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग देंगे। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए श्री व्यास ने कहा, मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए आभारी हूं और पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करने का प्रयास करूंगा। इस नियुक्ति से लुकवासा मंडल में भाजपा की मीडिया टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।