ग्वालियर। शहर के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में नीड़म का पुल अब आमजन के उपयोग हेतु खोल दिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित पुल के चालू होने से ग्वालियर के यातायात को बड़ी राहत मिलेगी और विकास की रफ्तार को नया बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनता को समर्पित किए गए इस पुल के लिए ग्वालियरवासियों में खुशी की लहर है। यह पुल न केवल एक निर्माण परियोजना है, बल्कि जनता की वर्षों पुरानी मांग और उम्मीदों का साकार रूप है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुल के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "यह ग्वालियर के विकास की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री निश्चित रूप से सराहना के पात्र हैं।" यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि ग्वालियर की पहचान और विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा।