Breaking Ticker

स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी में देहात पुलिस को सफलता, 3 वारंटी पकड़े


शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे स्थाई, इनामी और फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव व उनकी टीम ने लगातार मुखबिर सक्रिय कर दबिशें दीं। इसी क्रम में 10 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गौशाला, जवाहर कॉलोनी थाना देहात क्षेत्र से तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 1. मनीष परिहार (26), निवासी जवाहर कॉलोनी, न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1287/22 , 2. रामपाल प्रजापति (20), निवासी गौशाला थाना देहात, न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1017/22 और 3. नीरज औझा (32), निवासी जवाहर कॉलोनी, न्यायालय प्रकरण क्रमांक 131/20 शामिल है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रत्नेश सिंह, प्रआर. 55 महेन्द्र दीवान, प्रआर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्रआर. 444 प्रदीप शर्मा, आर. 30 गिर्राज रावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit