शिवपुरी। शिवपुरी जिले में भांग व भांगघोंटा की फुटकर बिक्री की 06 भांग व 01 भांगघोंटा की दुकानों के लिए कलेक्टोरेट शिवपुरी में 11 अप्रैल 2022 सोमवार को टेंडर आमंत्रित कर निवर्तन/निष्पादन किया जाएगा। दुकानों के लायसेंसियों की विशेष जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर प्रपत्र 11 अप्रैल 2022 तक सुबह 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक क्रय किया जा सकता है, साथ ही इसी दिन यानि 11 अप्रैल तक सुबह 10.30 बजे से सायं 4.10 बजे तक टेंडर प्रपत्र को जमा भी किया जाएगा। जमा किए गए उक्त टेंडर प्रपत्रों को खोलने का समय 11 अप्रेल 2022 को ही सायं 4.30 बजे से कार्यवाही पूर्ण होने तक रखा गया है। टेंडर द्वारा निष्पादित की जाने वाली भांग एवं भांगघोंटा की फुटकर बिक्री की प्रत्येक दुकान के लिए टेंडर प्रपत्र 500 रुपए के सायबर चालान के माध्यम से जिला आबकारी अधिकारी जिला शिवपुरी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। खासबात यह है कि अन्य संबंधित मुख्य शर्तें एवं निर्बन्धनों को वेबसाइट www.shivpuri.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। टेंडर की शर्तें एवं निर्बन्धन टेंडर के समय, निष्पादन स्थान पर ही पढ़कर सुनाये जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार टेंडर की कार्यवाही वर्ष 2022-23 के लिए निष्पादित की जाने वाली भांग एवं भांगघोंटा की फुटकर बिक्री की दुकान/दुकानों के समूह, उनके आरक्षित मूल्य, देय अर्नेस्अमनी तथा दुकानवार भांग दुकानों की खपत (सेल पेपर) आदि की जानकारी जिला कार्यालय से अवकाश के दिनों सहित किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
भांग व भांगघोंटा की फुटकर बिक्री की दुकानों की निष्पादन प्रक्रिया 11 को
0
7:49 pm

Tags