Breaking Ticker

जनसेवा कर कपिल भार्गव ने मनाई राजमाता विजया राजे की पुण्यतिथि, बांटी खिचड़ी


विधायक प्रतिनिधि, नगर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी किए श्रद्धासुमन अर्पित

शिवपुरी। हम सबकी प्रेरणा स्त्रोत जनसेवा त्याग समर्पण एवं सादगी की प्रतिमूति परमश्रद्धेय कै. राजमाता विजया राजे सिंधिया (अम्मा महाराज) की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहर के एमएम हॉस्पिटल चौराहे पर भाजपा नेता कपिल भार्गव (कल्याण कुटीर बालों) के द्वारा खिचड़ी का कार्यक्रम रखा गया।


कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में लोगों को अम्मा महाराज अमर रहे के नारों के साथ खिचड़ी की प्रसादी बांटकर जनसेवा के माध्यम से कपिल भार्गव ने अम्मा महाराज को याद किया। खिचड़ी विचरण के इस कार्यक्रम में संजय गौतम विधायक प्रतिनिधि, के. पी. परमार नगर मंडल पुरानी शिवपुरी अध्यक्ष, विपुल जैमिनी नगर मंडल अध्यक्ष, रामकुमार शर्मा मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष, छत्रपाल सिंह गुर्जर, हरवीर सिंह रघुवंशी हरिशंकर शर्मा पंकज भार्गव एडवोकेट संतोष राठौर अनिल सरैया हरिशंकर शर्मा पंकज भार्गव एडवोकेट संतोष राठोर अनिल सडैया डॉ अतुल भार्गव रितेश गुप्ता देवेंद्र पाठक निर्देश गोयल अमित भटेले सूरज राठौर सहित शहर के नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit