शिवपुरी। सहज, सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और बेहरीन पुलिसिंग के लिए अपनी पहचान स्थापित करने वाले उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान जिस किसी भी थाने में कार्यरत रहते है, वहां लोगों में अपनी अमिट छाप छोड़ देते हैं। यही कारण है कि वहां के नागरिक उनका दिल से सम्मान करते है। पिछले लंबे समय से वह बैराड़ थाने में पदस्थ थे अब उन्हें गोपालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है इसी के चलते बैराड़ में पुलिस लाइन के पीछे ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह रखा गया। कार्यक्रम में पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर सेठ मेवा लाल गुप्ता डॉ रामदुलारे यादव एडवोकेट रामपाल रावत और एसआई नितिन भार्गव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का होना जरूरी है। पुलिस को सोशल पुलिसिंग की तरफ बढना होगा एवं आमजन के बीच जाकर जनता में इतना विश्वास पैदा करना होगा कि वह थाने में जाने से घबराए नहीं। एक पुलिस अधिकारी का व्यवहार फरियादी के प्रति हमेशा सहानुभूति और समानुभूतिपूर्ण होना चाहिए और यह सब खूबी अरविंद सिंह चौहान के अंदर हैं। कार्यक्रम संयोजक धीरज व्यास ने मुख्य अतिथि एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत, गोवर्धन थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का शॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर एसआई अरविंद सिंह चौहान ने बैराड़ पुलिस थाने में अपने एक साल के कार्यकाल में यहां की जनता, मीडिया और पुलिसकर्मियों के मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि बैराड़ पुलिस थाने में पदस्थ रहे एसआई अरविंद सिंह चौहान ने सोशल पुलिसिंग के माध्यम से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरी, ठगी और हत्या जैसे मामलों को ट्रेस कर जनता के विश्वास को जीत कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ाया। शुरूआत में वह थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे इसके बाद थाने की कमान निरीक्षक सतीश सिंह चौहान को मिली और उनके निर्देशन में भी उन्होंने बेहतर कार्य किया और पोहरी विधानसभा में हुए उपचुनाव को शांतिपूर्वक कराने में भी योगदान दिया।
बैराड़ से स्थानांतरित होने पर उपनिरीक्षक अरविंद चौहान का विदाई समारोह आयोजित
0
8:37 pm

Tags