प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में पहुंच रहे लोग, हर तरह की सुविधा मुहैया करा रहा होटल संचालक
केदार 'करामाती'
शिवपुरी। शहर सहित जिलेभर में कोरोना के कारण सभी होटल और ढाबा पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं, लेकिन शहर के वायपास पर संचालित होने वाला होटल अब शहर से दूर एक जानीमानी पत्थर की खदान क्षेत्र में संचालित हो रहा है। होटल संचालक द्वारा कुछ लोगों से सांठगांठ कर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को चकमा दिया जा रहा है क्योंकि अभी इस तरह से होटल संचालित करना प्रतिबंधित है। खासबात यह है कि इस होटल पर न केवल खाना मिलता है, बल्कि शराब से लेकर अन्य शौक के सामान भी परोसे जा रहे हैं। होटल संचालक द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुनियाभर के सभी लोग भले ही कोरोना खत्म होने का इंतजार कर रहे हों, लेकिन यह होटल संचालक तो यही सोच रहा है कि कोरोना इसी तरह से चलता रहे और इसका होटल ऐसे ही पैसे उगलता रहे।
यहां बता दें कि कोरोना से पूर्व प्रशासन ने अतिक्रमण के चलते इस होटल को जमीदोज कर दिया था और अब जब सभी होटल बंद हैं तो इस होटल संचालक के लिए कोरोना वरदान साबित हो रहा है दूसरों की जिंदगियों को दांव पर लगाकर अपना होटल चला रहा है।