Breaking Ticker

लायंस क्लब इंटरनेशनल ने सीएमएचओ को तीसरी बार भेंट की पीपीई किट

प्रांतपाल अशोक ठाकुर की शानदार पहल के लिए कोरोना फाइटर्स ने की सराहना
शिवपुरी। कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले डॉक्टर्स, नर्स सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल अशोक ठाकुर द्वारा आज तीसरी बार मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुनलाल शर्मा को पीपीई किट भेंट कीं, साथ ही  विश्वास दिलाया कि लायन्स क्लब चिकित्सकों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने देगा और भविष्य में भी चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए अन्य पीपीई किट व मास्क की आवश्यकता होगी तो वह सहज उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान चिकित्सकों की अन्य समस्याओं को भी लायन्स क्लब इंटरनेशनल ने जाना और उन्हें किस प्रकार से मदद पहुंचाकर इस सेवा कार्य में हाथ बंटाया जाए इसे लेकर भी प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर ने सीएमएचओ डॉ.शर्मा से चर्चा की। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कोरोना फाइटर्स के लिए सीएमएचओ को प्रांतपाल अशोक ठाकुर दो बार किटें भेंट कर चुके हैं। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल अशोक ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की कोरोना फाइटर्स ने सराहना की है। इस मौके पर लायंस क्लब शिवपुरी के उपाध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय, लायंस क्लब शिवपुरी हैरिटेज के सचिव सुनील तिवारी मौजूद रहे। प्रांतपाल अशोक ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना की इस जंग में आगे बढ़कर लडऩे वाले योद्धाओं का हम दिल से सम्मान करते हैं। उनकी सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं। लायंस क्लब हमेशा पीडि़त मानवता की सेवा करता था, करता है और करता रहेगा। संकट की इस घड़ी में हम सब अपने-अपने घरों में रहकर भी कोरोना योद्धाओं का सहयोग करके इस जंग को जीतने में अपना योगदान दे सकते हैं। यहां बता दें कि लायंस क्लब इंटरनेशनल पुलिस फोर्स के कोरोना फाइटर्स सहित अन्य के लिए भी पीपीई किटें भेंट की जा चुकी हैं।

जरूरतमंद कोरोना फाइटर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी पीपीई किट
गर्वनर अशोक ठाकुर द्वारा बताया कि जिले में कहीं भी कोरोना फाइटर्स के लिए पीपीई किट की आवश्यकता हो तो वह मुझसे मेरे मोबाइन नंबर 9425136166 पर संपर्क कर सकते हैं। हम सभी कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit