Breaking Ticker

चेहरे पर गमछा एवं दो गज की दूरी कोरोना महामारी से होगी सुरक्षा पूरी: राजू बाथम

जिले के सभी 51 खरीदी केंद्रों पर किसान मोर्चा ने बांटा आयुर्वेदिक त्रिकूट चूर्ण एवं दिए बचाव के सुझाव
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में आज 13 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत जी के निर्देशन भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन एवं शिवपुरी जिले में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले की सभी 51 खरीदी केंद्रों पर किसान मोर्चा द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर त्रिकूट चूर्ण का वितरण कोरौना से बचाव के लिए 2 गज की दूरी एवं गमचे का प्रयोग करने का आग्रह किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने खरीदी केंद्र पर किसानों को आग्रह पूर्वक कहा कि चेहरे पर गमछा एवं 2 गज की दूरी कोरोना महामारी से होगी सुरक्षा पूरी यह माननीय नरेंद्र मोदी जी के निर्देश का हमें अक्षरश पालन करना चाहिए और आयुष विभाग द्वारा बांटे जा रहे त्रिकूट चूर्ण का उपयोग हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए करना चाहिए कोरोना महामारी विश्व में यह अदृश्य बीमारी के रूप में है इसका बचाव हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और शासन के निर्देश के अनुसार कर सकते हैं मेरा सभी से अनुरोध है कि भारतीय जनता का पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आसपास जो भी कोई मजदूर श्रमिक या जरूरतमंद हो उसकी हमें अपने यथा सामर्थ मदद करनी चाहिए और इस समय मध्य प्रदेश में होकर अन्य राज्यों के श्रमिक बंधुओं पैदल वाहनों से निकल रहे हैं प्रत्येक 50 किलोमीटर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को उनके पानी भोजन यदि नंगे पैर है तो चप्पल और गमछा की व्यवस्था करनी चाहिए हम यह सुनिश्चित करें कि निकलने वाले श्रमिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विरथरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन में जिले के सभी 51 खरीदी केंद्रों पर आज किसान मोर्चा के सभी प्रभारियों द्वारा खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से आग्रह किया एवं जिन पर गमछे या मास्क नहीं थे उन्हें मास्क व गमछे का वितरण किया और त्रिकूट चूर्ण का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वितरण एवं उसके उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। किसान मोर्चा आगामी समय में सभी खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर प्रतिदिन किसानों के बीच जाकर कोरोना महामारी के बारे में अवगत कराएगी एवं उसके बचाव के लिए त्रिकूट चूर्ण व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला आयुष अधिकारी आर के पचौरी, अनिल अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे नवाब सिंह कुशवाह हरिशंकर दुबे डॉ राकेश राठौर भरत धाकड़ रमन बिहारी राजू शर्मा अतुल शर्मा शुक्ला अमन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit