शिवपुरी। महल कॉलोनी में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से रूपए निकालने के लिए होम क्वारंटाइन किया गया एक युवक पहुंचा। जिसे देखकर एटीएम पर लगी भीड़ तितर बितर हो गई। उक्त युवक हाल ही में इंदौर से लौटा था और इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे होम क्वारंटाईन रहने की सलाह दी थी और उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था। जिसका उल्लंघन कर उक्त युवक होम क्वारैंटाईन की जगह घर से निकलकर बाहर घूम रहा है।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय महल कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को डॉक्टरों ने होम क्वारैंटाईन में रहने की सलाह दी थी और उसे घर से बाहर न निकलने की भी हिदायत दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पर एक नोटिस भी चस्पा किया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी को दरकिनार कर वह युवक बिना किसी भय के घर से बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच रहा है। आज दोपहर वह महल कॉलोनी में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर पहुंचा। जहां से उसने रूपए भी निकाले। जिसे कॉलोनी के कुछ लोगों ने देख लिया और उसे घर जाने के लिए कहा लेकिन वह उनकी बात को अनुसना कर एटीएम के बाहर ही खड़ा रहा।