Breaking Ticker

बदरवास पुलिस ने आरोपी के चंगुल से अपहृता को कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्रांर्गत आने वाले ग्राम गरगूट में रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर गांव का ही छोटू उर्फ वीरेंद्र आदिवासी ले गया। जिसकी रिपोर्ट नाबालिग के परिजनों ने विगत 13 फरवरी को बदरवास थाने पहुंचकर दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बदरवास थाना प्रभारी निरीक्षण मनीष शर्मा द्वारा टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। परिणामस्वरूप बदरवास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र आदिवासी के विरुद्ध भादवि की धारा 363, 366, 376 भादवि एवं 3 /4 पास्को एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र कवर के निर्देशन में तथा एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में एवं टीआई बदरवास मनीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम गरगटू से अपहृत बालिका को बरामद किया गया तथा आरोपी वीरेंद्र आदिवासी को गिरफ्तार किया गया। घटना इस प्रकार थी कि दिनांक 13/2/ 2020 को थाना बदरवास के ग्राम गरगटू के एक आदिवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट की कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ग्राम  गरगटू का ही छोटू उर्फ वीरेंद्र आदिवासी बहला-फुसलाकर ले गया है इस पर से थाना पुलिस बदरवास ने पतारसी की तो आरोपी वीरेंद्र द्वारा पीड़िता को गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में ले जाना पता चला जिस पर से थाना बदरवास पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और अपहृता को मुक्त कराया है। 

इनकी रही सराहनीय भूमिका

अपहृता को मुक्त कराने में बदरवास थाना प्रभारी मनीष शर्मा के अलावा एसआई पीएस परमार, एसआई बी एम कुशवाह, आरक्षक महेश, शैतान तथा साइबर के विकास सिंह का विशेष योगदान रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit