Breaking Ticker

शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाने में सभी सहयोग करें: केएन शर्मा

रन्नौद थाने में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित

केदार सिंह गोलिया 

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्बाध्य रूप से मनाने तथा सीएए/ एनआरसी/एनपीआर के संबंध में शाति एवं सोहार्द्य बनाये रखने के लिए शिवपुरी जिले के प्रत्येक पुलिस अनुभाग के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो द्वारा शांति समिति की बैठक ली जा रहीं हैं ताकि जिले में आगामी होली और रंगपंचमी का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके।
थाना प्रभारी रन्नोद उप निरीक्षक के.एन. शर्मा द्वारा विगत दिवस सभी धर्मो के लोगों के वरिष्ठ नागरिकों की शांति समिति की बैठक ली गई, जिसमें शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यैहारों होलिका दहन, होली एवं रंगपंचमी को मद्देनजर रखते हुए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सीएए एनआरसी/एनपीआर के संबंध में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अपील की एवं वैमनशता फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया। साथ ही साथ रात्रि 10.00 बजे के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीजे ना बजाने हेतु निर्देशित किया गया, अगर किसी व्यक्ति द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit