Breaking Ticker

सरकार धीरे-धीरे वचन पत्र के वादों को पूरा कर रही है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किसानों का ऋण माफ किया है: प्रभारी मंत्री तोमर
शिवपुरी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ऋण माफी योजना प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजनों, किसानों और गरीबों से जो वायदें किए है, सरकार उन पर खरा उतर रही है। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले किसानो की ऋण माफी कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। द्वितीय चरण के तहत शिवपुरी में 6734 ऋणधारकों का ऋण माफ किया जाएगा। जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन हितैषी सरकार है। सरकार द्वारा जनता को विश्वास दिलाया था और वचन पत्र में कई वादे किए गए थे। सरकार धीरे-धीरे वचन पत्र के वादों को पूरा कर रही है। जो किसान शेष हैं उन्हें जल्द लाभ दिया जाएगा।
कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित नही रहेगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, करैरा विधायक जसवंत जाटव, विधायक भाण्डेर श्रीमती रक्षा सरौनिया, पूर्व विधायक शकुन्तला खटीक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं एचपी वर्मा सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

करैरा के 662 किसानों को मिला लाभ
ऋण माफी के द्वितीय चरण में विकासखंड करैरा के 662 कृषकों का 4 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए का ऋण माफ किया गया है और नरवर के 674 किसानो का ऋण स्वीकृत किया गया है।

द्वितीय चरण में 6734 किसानों का 47 करोड़ 70 लाख का कर्ज माफ
जिले में प्रथम चरण में किसानों का 146 करोड़ से अधिक का ऋण माफ किया जा चुका है। जिसमें करैरा विकासखंड के 5408 किसानों का 17 करोड़ से अधिक तथा नरवर विकासखण्ड के 3614 किसानों का 16 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण माफ किया गया है। और द्वितीय चरण में जिले के 6734 कृषको की 47 करोड़ 70 लाख 92 हजार रूपए की ऋण माफी की स्वीकृति की गई है। जबकि प्रथम चरण में लगभग 40 हजार किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया गया है।

इन किसानों को मिला प्रमाण पत्र
किसान सम्मेलन में द्वितीय चरण में लाभान्वित होने वाले किसानो में कुुुछ किसानों को मंच से प्रतीक स्वरूप प्रमाण पत्र सौंपे गए। जिसमें किसान बृजेश सोनी, प्रतिपल ठाकुर, खेरू आदिवासी, अर्जुन कुशवाह, श्यामलाल लोधी, रामस्वरूप कोरी, हरप्रसाद परिहार, भगवत पाल, चंदन लोधी, राजबहादुर जाटव, अंजना ठाकुर, अवधेश जाटव, श्रीमती रजिया, साहबसिंह गुर्जर, भगवती प्रसाद, कदम सिंह लोधी, शिवदयाल पाल, अजीत सिंह, गोपाल सिंह, भरत सिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit