Breaking Ticker

एसडीओपी जीडी शर्मा ने करैरा में संभाला पदभार

शिवपुरी। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा के पद पर श्योपुर से स्थानांतरित होकर आए जीडी शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। एसडीओपी शर्मा इससे पहले शिवपुरी जिले में एसडीओपी शिवपुरी व पिछोर सहित नगर निरीक्षक शिवपुरी कोतवाली व देहात थाने में कार्यभार संभाल चुके हैं। करैरा में पदभार संभालने के बाद एसडीओपी शर्मा ने क्षेत्र के थाना प्रभारियों से मुलाकात की और अपराध सहित अन्य जानकारी ली। एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के प्रति सख्ती बरती जाएगी। उल्लेखनीय है कि यहां पदस्थ एसडीओपी आत्माराम शर्मा का स्थानांतरण दतिया होने से यह पद रिक्त हुआ था, जिस पर शर्मा ने पदभार संभाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit