Breaking Ticker

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने ओला प्रभावित गांव पहुंचकर खराब फसलों को देखा

शिवपुरी। पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने सोमवार को ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में किसानों के खेतों पर पहुंचकर किया फसलों के नुकसान का मुआयना किया। रविवार रात पोहरी विधानसभा के ग्राम इंदरगढ़, सुभाषपुरा, धौलागढ़, सेंवढ़ा, कलोथरा, नयागांव, नाड, डोंगरी, वरखाड़ी, हिम्मतगढ़ आदि ग्रामों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का खेतों पर पहुंचकर मुआयना किया। इन ग्रामों में रवि फसलें जैसे गेहूं, चना, सरसों, मटर एवं प्याज की खेती ओलावृष्टि के कारण खराब हुई है। किसानों का कहना है, अब तक अच्छे मौसम के चलते इस वर्ष फसलों के बेहतर उत्पादन की संभावना थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण अब फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। उक्त ग्रामों में फसलों का मुआयना करने पहुंचे पूर्व विधायक भारती ने अधिकारियों से चर्चा कर कहा कि क्षेत्र के किसानों को ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है, उसका सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक भारती के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, डॉ मंगल सिंह हिम्मतगढ़, पिटूराम आदिवासी, रामचंद कलोथरा, सुनील, गजेन्द्रसिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit